13
होशियारपुर, 07 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज हरमिंदर सिंह संधू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
संधू ने अपने पोस्ट में लिखा है कि वे अब आप से अलग हो रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए यह कदम उठाया है।
सूत्रों के अनुसार, संधू आज शाम चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल हो सकते हैं। इसकी पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा जोरों पर है।

ये भी देखे: BIG NEWS: मोगा के AAP के पहले मेयर बलजीत सिंह चानी ने दिया इस्तीफा