सुप्रीम कोर्ट में दहेज उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा को लेकर याचिका दायर
नई दिल्ली, 13 दिसंबर : दहेज उत्पीडऩ और घरेलू हिंसा के मौजूदा कानूनों में संशोधन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। बता दें कि यह याचिका बेंगलुरु में साफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाने की डिमांड की है। इस याचिका में डिमांड की गई है कि शादी के दौरान जो भी गिफ्ट और पैसे दिए जाएंगे उसको मैरिज रजिस्ट्रेशन के दौरान रिकॉर्ड में बताया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने याचिका दायर की है, जिसमें दो सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का संदर्भ देते हुए पति और उसके परिवार के सदस्यों के उत्पीडऩ को रोकने के लिए की गई टिप्पणियों पर विचार करने और उन्हें लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, वकीलों और विधिवेत्ताओं की एक स्पेशल कमेटी बनाने की डिमांड की गई है।
सुप्रीम कोर्ट में दहेज उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा को लेकर याचिका दायर
54
previous post