55
जोधपुर, 19 अगस्त : जोधपुर में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत से हर कोई सन्न रह गया। करीब 45 साल के शख्स ने इस मासूम बच्ची के साथ जो हैवानियत की वह दिल को दहला देने वाली है। उसके होंठ और पीठ पर चोट के निशान हैं. पीडि़ता रविवार को सुबह खून से सनी ओढऩे में लिपटी मिली। उसे गंभीर हालत में उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी लोगों में रोष देखने को मिल रहा है।