मंगलवार को 30 कंपनियों के शेयर रहे फायदे में

by TheUnmuteHindi
मंगलवार को 30 कंपनियों के शेयर रहे फायदे में

मुंबई, 15 अक्तूबर : मंगलवार को शुरूआती कारोबार में तेजी के कारण सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर फायदे में रहे। इसी तरह कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच घरेलू बाजारों में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 327.39 अंक चढक़र 82,300.44 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 84.1 अंक की बढ़त के साथ 25,212.05 अंक पर पहुंच गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज (एचसीएलटेक) के शेयर में सोमवार को 10.51 प्रतिशत की तेजी आई। टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस और एनटीपीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में पांच प्रतिशत की गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like