भारत ने की है अच्छी प्रगति : नतालिया कानेम

by TheUnmuteHindi
भारत ने की है अच्छी प्रगति : नतालिया कानेम

नई दिल्ली, 9 अक्तूबर : देश ने गरीबी कम करने, विद्युतीकरण का विस्तार करने, स्वच्छ पानी और स्वच्छता तक पहुंच में सुधार करने में उल्लेखनीय प्रगति की है। गरीबी में काफी हद तक कमी आई, जोकि अच्छी बात है। इन शब्दों का प्रकटावा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की कार्यकारी निदेशक नतालिया कानेम भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं ने प्रकट किए। इस दौरान उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के विकास पर कानेम ने कहा, जब मैं पीछे मुडक़र गरीबी की स्थिति को देखती हूं तो पता चलता है कि इसमें काफी कमी आई है। इतना ही नहीं, विद्युतीकरण में विस्तार और सभी के लिए स्वच्छ पानी तथा स्वच्छता तक पहुंच होना इस बात का सबूत है कि भारत ने काफी सुधार किया है। संयुक्त राष्ट्र के लिए इन उपलब्धियों में एक प्रमुख भागीदार होना गर्व की बात है।

You may also like