कनाडा में पंजाबी नौजवान की हादसे दौरान हुई मौत

by TheUnmuteHindi
कनाडा में पंजाबी नौजवान की हादसे दौरान हुई मौत

फिरोजपुर, 9 अक्तूबर : फिरोजपुर के नजदीकी एक गांव के नौजवान की कनाडा में हुई सडक़ दुर्घटना में मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त नौजवान गांव साधु वाला के करीब 7 महीने पहले कनाडा गए युवक सारज सिंह की सडक़ हादसे में मौत हो गई है जबकि उसके 2 साथी बुरी तरह से घायल हुए हैं। मृतक की एक बहन है जबकि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सारज सिंह अपनी पत्नी और करीब 11 साल के बेटे के साथ कनाडा गया था और सरी में रह रहा था। सारज की हुई मौत का पता चलते पूरे गांव में मातम छा गया और उसकी मां, बहन और रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक सारज के चाचा मेजर सिंह ने बताया कि रोटी रोजी कमाने के लिए सारज करीब 7 महीने पहले कनाडा में गया था और काम पर जाने के लिए वह बस का इंतजार कर रहा था कि अचानक एक तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ गाड़ी आई जिसने सारज तथा दो अन्य व्यक्तियों को बुरी तरह से कुचल दिया और सारज की इस हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा गांव में शोक की लह है।

You may also like