नक्सली मानवाधिकार के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता : अमित शाह

by TheUnmuteHindi
नक्सली मानवाधिकार के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता : अमित शाह

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा 31 नक्सलियों को मार गिराए जाने के कुछ दिनों बाद आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में नक्सल-विरोधी अभियानों और प्रभावित क्षेत्रों में की गई विकास पहलों पर चर्चा की गई। इस मौके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि वे मानवाधिकार के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता हैं, जो आठ करोड़ से अधिक लोगों को विकास और बुनियादी कल्याण के अवसरों से वंचित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल अब नक्सलियों के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई के बजाय आक्रामक अभियान चला रहे हैं और हाल के समय में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। शाह ने नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में सुधार के चलते पिछले लोकसभा चुनाव में 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इससे पहले इस क्षेत्र में एक भी मत नहीं पड़ा था। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

You may also like