कोलकाता, 8 अक्तूबर : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डाक्टर का विरोध प्रदर्शन तथा आमरण अनशन लगातार जारी है। महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में आंदोलनरत कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन सोमवार को लगातार तीसरे दिन प्रवेश कर गया। बहरहाल, राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर अभी कुछ नहीं कहा है। छह कनिष्ठ चिकित्सक शनिवार शाम से ही आमरण अनशन कर रहे हैं और बाद में एक और चिकित्सक उनके साथ शामिल हो गए। ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स इन वेस्ट बंगाल’ के छह सदस्य कनिष्ठ चिकित्सकों के साथ एकजुटता जताने के लिए अनशन में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। एक कनिष्ठ चिकित्सक अनिकेत महतो ने कहा, ‘हमें राज्य सरकार से कोई संदेश नहीं मिला है। कोई भी बाहरी दबाव हमें अपनी मृतक बहन के लिए न्याय मांगने के वास्ते प्रदर्शन करने की हमारी राह से नहीं हटा सकताज्अभी नहीं तोकभी नहीं। उन्होंने कहा कि इंसाफ मिलने तक यह आंदोलन व अनशन इसी प्रकार जारी रहेगा।
महिला चिकित्सक हत्या के विरोध में आमरन अनशन जारी
51