जम्मू, 8 अक्तूबर :जम्मू कश्मीर विधान सभा चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो चुकी है तथा कांग्रेस ने शुरूआती दौर में भाजपा से बढ़त बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन 45 सीट पर आगे है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 24 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध शुरुआती रुझानों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) तीन सीट पर आगे है जबकि आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा 90 में से 64 सीट के लिए उपलब्ध कराए आंकड़ों के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने 39 सीटों पर बढ़त बनायी है जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस सात सीट पर आगे है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने भी एक-एक सीट पर बढ़त बनायी है। नतीजों को लेकर अभी वोटिंग चल रही है, जिसे लेकर लोगों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
59