69
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : मुरादनगर के मनोटा में एक फैक्टरी में भयानक आग लगने के कारण भारी नुकसान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार पवनपुरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिवा ऑयल कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। तेल के ड्रम से शुरु हुई आग ने कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया, जिस कारण भारी आग की लपटों ने फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग ने पास की ईमारत को चपेट में ले लिया। यह ईमारत बीआर एग्रो कंपनी की है। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया , जिस कारण भारी नुकसान होने की संभावना है।