जापान के प्रधनामंत्री ने दिया इस्तीफा

by TheUnmuteHindi
जापान के प्रधनामंत्री ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : जापान में घोटालों से घिरी हुई सरकार के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार जापान में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली है। किशिदा ने 2021 में पदभार संभाला था, लेकिन वे इसलिए पद छोड़ रहे हैं ताकि उनकी पार्टी को एक नया नेता मिल सके, क्योंकि उनकी सरकार घोटालों से घिरी हुई है। जानकारी के अनुसार किशिदा के बाद अब उनके संभावित उत्तराधिकारी शिगेरु इशिबा के पदभार संभालने का रास्ता साफ हो गया। इशिबा ने 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव कराने की योजना बनाई है, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाएगा। इशिबा ने अचानक चुनाव कराने की अपनी योजना की घोषणा करते हुए कहा, मेरा मानना है कि नए प्रशासन को जल्द से जल्द जनता का फैसला मिलना जरूरी है। इसी के बीच प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

You may also like