नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : कोसी की बाढ़ से लोगों की रक्षा के लिए नेपाली क्षेत्र में जो बांध वर्ष 1962 में बना और चालू हुआ था, वह आज 62 साल पुराना हो चुका है, जबकि इसकी आयु मात्र 25 वर्ष बताई गई थी। इसलिए, भी नए बराज की जरूरत है और वह भी भारतीय सीमा के भीतर। इन विचारों का प्रकटावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से बचाव के भारतीय क्षेत्र में कोसी नदी पर नया बराज बनाने की जरूरत है। चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से भेंट कर उनसे आग्रह किया कि कोसी नदी पर भारतीय क्षेत्र में उच्च क्षमता वाले बराज के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की जाए। सम्राट चौधरी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने बिहार में कोसी, बागमती, गंडक और उत्तर बिहार की अन्य नदियों की बाढ़ से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि वर्ष 2024 में नेपाल में बने बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण कोसी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसलिए नए बराज की जरूरत है।
बाढ़ से लोगों की रक्षा के लिए नए बराज की जरूरत है : सम्राट चौधरी
79