67
मुंबई, 1 अक्टूबर : बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 348.1 अंक चढक़र 84,647.88 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 96.75 अंक की बढ़त के साथ 25,907.60 अंक पर रहा।सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे, जिस कारण घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद हैं।