51
नई दिल्ली, 30 सितंबर : कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा सुझाए गए बदलावों को लागू करने के लिए एक प्रारूप पेश किया है। बता दें, अब सीबीएफसी इस प्रारूप पर अपनी प्रतिक्रिया देगा और अगली सुनवाई तीन अक्तूबर को होगी। कंगना की विवादित फिल्म इमरजेंसी को लेकर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। प्रोडक्शन कंपनी जी एंटरटेनमेंट के वकील ने अदालत में कहा कि वे रिवाइजिंग कमेटी द्वारा सुझाए गए बदलावों से सहमत हैं। यानी की फिल्म निर्माता बदलाव करने के लिए सहमत हो गए हैं। अब अगली सुनवाई में तय होगा।