मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

by TheUnmuteHindi
Leaders protested against Chief Minister Siddaramaiah

नई दिल्ली, 26 सितंबर : कर्नाटक के मुख्यंत्री सिद्धारमैया को लेकर भाजपा और जेडीएस के नेता और कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं तथा उनसे इस्तीफे की मांंग भी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाईकोर्ट द्वारा मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) मामले में केस चलाने की मंजूरी देने के बाद अब यह नेता उनके इस्तीफे की मांंग कर रहे हैं। हालांकि, जब इस बारे में सिद्धारमैया से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। भाजपा और जेडीएस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधान सौधा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और इस्तीफे की मांग की। बंगलूरू में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, मैं आपको फोन करूंगा और जब इसे बताने की जरूरत होगी तब बताऊंगा। लेकिन अभी के लिए उन्होंने इस मामले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

You may also like