मधुरा जसराज का 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन

by TheUnmuteHindi
मधुरा जसराज का 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन

नई दिल्ली, 25 सितम्बर : भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रतिष्ठित गायक पंडित जसराज की पत्नी और महान फिल्म निर्माता डॉ. वी. शांताराम की बेटी, मधुरा जसराज का आज अचानक निधन होने के कारण तमाम इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि उनकी उम्र 86 वर्ष थी। निधन की वजह उम्र से संबंधित बीमारियों को बताया जा रहा है। मधुरा जसराज का अचानक चले जाना फिल्म इंडस्ट्री में गहरी शोक की लहर पैदा कर गया है। जानकारी के अनुसार उनके दो बच्चे हैं, दुर्गा जसराज और शरंग देव। दुर्गा ने अपने मां के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी मां पिछले कुछ महीनों से बीमार थीं। उन्होंने कहा कि मां की तबीयत काफी खराब चल रही थी। आज उन्होंने हम सभी को छोड़ दिया। इस खबर के कारण पूरी इंडस्ट्री में दुख व शोक की लहर दौड़ गई है।

You may also like