105
नई दिल्ली, 23 सितंबर : पीएनबी बैंक ने बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक संदेश जारी करते हुए कहा है कि वह ऐसे खातों को निष्क्रिय कर दिया जाएगा, जिनके ग्राहक कोई लेन देन नही करते या फिर बेलेंस जीरो है। बैंक ने हाल ही में उन ग्राहकों के लिए एक चेतावनी जारी की है जिनके खातों में पिछले दो साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस जीरो है। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को बताया है कि अगर उनके खातों में दो साल से अधिक समय से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, तो उनका खाता निष्क्रिय हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि अगर आपने अपने क्च खाते में तीन साल से कोई लेन-देन नहीं किया है, तो आपको इसे फिर से सक्रिय करने के लिए कुछ कदम उठाने होंगे।