नई दिल्ली, 20 सितंबर : आम आदमी पार्टी ने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंत्रीमंडल का हिस्सा रहे गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन को पुन: मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे जबकि चार मंत्री बरकरार रहेंगे। ‘आप’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गई आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक के विश्वासपात्र सहयोगियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन द्वारा पिछले साल फरवरी में इस्तीफा देने के बाद आतिशी और भारद्वाज को केजरीवाल के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। अहलावत सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने हैं, जिनको जगह दी गई है।
गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत व इमरान हुसैन पुन: मंत्रीमंडल का होंगे हिस्सा
101
previous post