एक व्यक्ति ने चार लोगों की गोली मारकर की हत्या

by TheUnmuteHindi
एक व्यक्ति ने चार लोगों की गोली मारकर की हत्या

नई दिल्ली, 4 सितम्बर : शिकागो में एक व्यक्ति द्वारा चार लोगों की हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना शिकागो के फॉरेस्ट पार्क पर ब्लू लाइन ट्रेन पर सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। फॉरेस्ट पार्क शिकागो शहर से लगभग 16 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक उपनगर है। पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को 30 वर्षीय व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। फॉरेस्ट पार्क के मेयर रोरी होस्किन्स ने कहा कि ऐसा संदेह है कि जिन लोगों को गोली मारी गई उन लोगों ने हमलावर को देखा भी नहीं था।

You may also like