47
नई दिल्ली, 30 अगस्त : प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की 13 अप्रैल को पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल में उनकी हलवाई की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में आज राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हत्या मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब में छापेमारी की। वह विहिप की नांगल इकाई के अध्यक्ष थे। एनआईए ने नौ मई को राज्य पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि विकास प्रभाकर की हत्या मामले में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।