समाज सेवक पुनीत गुप्ता गोपी को स्वतंत्रता दिवस पर किया सम्मानित
पटियाला : प्रसिद्ध समाज सेवक पुनीत गुप्ता गोपी को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय अवार्ड के साथ सम्मानित किया। पुनीत गुप्ता को सरकार ने तीसरी बार सम्मानित किया। पुनीत गुप्ता गोपी की तरफ से पिछले समय दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े काम किए जा रहे हैं। उनकी तरफ से वातावरण की संभाल, जरूरतमंदों की सेवा, विशेष तौर पर कोरोना काल के दौरान उनकी तरफ से निभाई गई सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया गया। पुनीत गुप्ता गोपी पंजाब के अलावा दिल्ली और मुम्बई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किए जा चुके हैं। इस मौके पुनीत गुप्ता गोपी ने कहा कि वह अपना फर्ज समझ कर समाज सेवा के काम करते हैं और जब सरकार की तरफ से उसकी अवार्ड के रूप में सराहना की जाती है तो निश्चित तौर पर हौसला अफजायी होती है और आगे ओर भी काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जो भी समर्थ व्यक्ति हैं, उनको दूसरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
समाज सेवक पुनीत गुप्ता गोपी को स्वतंत्रता दिवस पर किया सम्मानित
71
previous post