कोलकाता में डाक्टर स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सडक़ पर देंगे मुफ्त ओपीडी सेवाएं

by TheUnmuteHindi
कोलकाता में डाक्टर स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सडक़ पर देंगे मुफ्त ओपीडी सेवाएं

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। एम्स और दिल्ली के अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर 19 अगस्त से निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सडक़ पर मुफ्त ओपीडी सेवाएं देने का ऐलान किया है। वहीं, इस मामले पर सियासत भी जारी है। भाजपा ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगा है।

You may also like