संसद का मॉनसून सत्र 30 नवंबर से, आज कैबिनेट मीटिंग में परिसीमन बिल पर हो सकता है फैसला

by Manu
केंद्रीय मंत्रिमंडल

चंडीगढ़, 27 नवंबर 2026: आगामी 30 नवंबर से संसद के मॉनसून सत्र का एक्टेंशन शुरू हो रहा है। 3 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास करवाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

संसद सत्र से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक आज कैबिनेट की मीटिंग में सरकार परिसीमन बिल के संशोधित प्रस्ताव को पास कर सकती है।

इस बीच परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। आंध्र प्रदेश की पार्टी वाईएसआरसीपी ने इस बिल को समर्थन देने की बात कही है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी युवजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि वाईएसआरसीपी संसद में परिसीमन विधेयक पेश किए जाने पर उसका समर्थन करेगी। बशर्ते यह क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करे। लोकसभा में वाईएसआरसीपी के पास 4 सांसद मौजूद हैं।

लोकसभा का सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा। जबकि राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर से शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को बताया है कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे क्रमशः सोमवार 30 नवंबर 2026 को लोकसभा और बुधवार 2 दिसंबर 2026 को राज्यसभा की बैठकें फिर से बुलाएं। ताकि आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जा सके। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती हैं।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like