केरल के स्कूल में दोस्तों को दिखाने के लिए बंदूक लेकर पहुंचा छात्र, गलती से चली गोली, छात्र घायल

by Manu
Kerala school gun

पालक्काड, 25 नवंबर 2026: केरल के पालक्काड जिले में एक स्कूल के अंदर गोली चलने की घटना सामने आई है। यहां थ्रिथला के परुथुर हायर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा के एक छात्र को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली उसके साथ पढ़ने वाले एक दूसरे छात्र से गलती से चल गई।

इस घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार 9वीं कक्षा का एक छात्र कथित तौर पर अपने घर से स्कूल में बंदूक लेकर आया था। वह अपने सहपाठियों को यह हथियार दिखाना चाहता था। इस दौरान छात्र कक्षा में बंदूक को देख और जांच रहे थे। अचानक बंदूक चल गई और वहां मौजूद एक दूसरे छात्र के हाथ में गोली लग गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना गलती से हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like