आईपीएल ऑक्शन के लिए 1220 खिलाड़ियों ने दिए नाम, केवल 66 स्लॉट खाली

by Manu
IPL Auction 2027

चंडीगढ़, 25 नवंबर 2026: आईपीएल की ओर से बड़ा और अहम ऐलान कर दिया गया है। अगले महीने होने वाली नीलामी के लिए कितने खिलाड़ी शामिल किए गए हैं इसकी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार कुल मिलाकर 17 देशों के प्लेयर्स ने अपने नाम दिए हैं। हालांकि ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस बार केवल 66 ही खिलाड़ी बिकेंगे। इतने ही स्लॉट आईपीएल टीमों के पास खाली हैं। हालांकि हो सकता है कि अभी बीसीसीआई की ओर से इस लिस्ट को और भी छोटा किया जाए।

अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 16 दिसंबर को नीलामी गोवा में होगी। इसका ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया है। इस बार कुल मिलाकर 1220 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं। इसमें 939 भारतीय खिलाड़ी और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

खास बात ये है कि अभी जब रिटेंशन हुआ था तब सभी दस टीमों ने मिलकर 184 खिलाड़ियों को अपने ही पास रखने का फैसला किया था। अब केवल अधिक से अधिक 66 स्लॉट ही खाली हैं। इसमें से 25 विदेशी स्लॉट हैं। बाकी भारतीय खिलाड़ी चुने जाएंगे।

इस बीच आईपीएल की ओर से बताया गया है कि रजिस्टर्ड प्लेयर्स की लिस्ट में 184 कैप्ड 994 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। अनकैप्ड प्लेयर्स में 925 भारतीय हैं। इनमें 127 ऐसे हैं जो पिछले आईपीएल सीजन में खेल चुके हैं।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के 53 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है जो सबसे ज्यादा है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 40 वेस्ट इंडीज के 36 न्यूजीलैंड के 25 और अफगानिस्तान के 23 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिसमें यूएसए के 13 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यूएई और नेपाल ने 10-10 रजिस्ट्रेशन किए हैं।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like