भारत ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक पैकेज का किया ऐलान

by Manu
भारत नेपाल

चंडीगढ़, 24 नवंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल में आईआईटी कैंपस भी बनाएगा।

पीएम मोदी ने ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता सिर्फ पड़ोस का नहीं बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का भी रिश्ता है। पीएम ने कहा कि हमारी खुशियां और चुनौतियां साझी हैं। हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी हैं। अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। आज नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास आस्था संस्कृति और गहरे एक-दूसरे देशों के लोगों के बीच धागों से बुने हैं। भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं। पीएम ने कहा कि भारत कई सालों से नेपाल के लिए पेट्रोलियम पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं का विश्वसनीय सप्लायर रहा है। हमारी पड़ोसी प्रथम नीति की भावना के अनुरूप इस साल तेल सप्लाई से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के बावजूद हमने नेपाल को ईंधन उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बनाए रखी।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like