रेवाड़ी में ट्रक कार पर पलटने से एक परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

by Manu
Rewari accident

रेवाड़ी, 15 नवंबर 2026: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। चने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। करीब 5 साल का बच्चा घायल हो गया।

हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई। उसमें बैठे लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बानपुर की आलू वाली भोलावास गांव के रहने वाले दीपक का परिवार लंबे समय से दिल्ली में रहता था। परिवार के सभी सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए हुए थे। शनिवार को वे कार से वापस दिल्ली के द्वारका लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे उनकी कार रेवाड़ी के बावल इलाके में बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची।

इसी दौरान चने से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सीधे कार के ऊपर पलट गया। भारी ट्रॉला गिरने से कार पूरी तरह उसके नीचे दब गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार की खिड़कियां तक काटनी पड़ीं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like