राजस्थान के श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार, ISI से जुड़ा कनेक्शन

by Manu
देविंदर सिंह और महकदीप कौर।

गुरदासपुर, 14 नवंबर 2026: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर 3 नवंबर को हुए ब्लास्ट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। राजस्थान एटीएस और श्रीगंगानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने पंजाब पुलिस के सहयोग से दो मुख्य आरोपियों को शनिवार सुबह गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय महकदीप कौर और 23 वर्षीय देवेंद्र सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की वारदात में शामिल थे। मामले में पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक महकदीप कौर के कब्जे से दो हथियार और 46 कारतूस बरामद किए गए हैं। ब्लास्ट के लिए उसे मिले 30 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अब ब्लास्ट की साजिश फंडिंग और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं। आरोपियों को होटल में पनाह देने और वाहन मुहैया कराने के आरोप में तीन सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस के एडीजी दिनेश एमएन खुद गुरदासपुर पहुंचे थे। उन्होंने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन कोऑर्डिनेट किया।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like