पंजाब के तरनतारन में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की दो बसों में टक्कर, 4 यात्रियों की मौत

by Manu
तरनतारन हादसा

तरनतारन, 14 नवंबर 2026: जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर कस्बा नौशहरा पन्नूआं के पास मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा से संबंधित दो बसों की बाइक को बचाते समय टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब चार यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। डेढ़ दर्जन यात्री घायल हुए।

ये दोनों बसें फिरोजपुर से श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर के दर्शनों के लिए यात्रियों को लेकर जा रही थीं। राष्ट्रीय मार्ग स्थित नौशहरा पन्नूआं के पास डिवाइडर के बीच से गुजरते बाइक चालक को बचाते हुए तीर्थ यात्रा बस के चालक ने ब्रेक लगाई। तब पीछे से आती दूसरी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस टकरा गई। हादसे के दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।

सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंचीं। सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन ने आपातकालीन घोषित करते हुए सभी एम्बुलेंस को मौके पर भेजा। डॉक्टरों को भी इमरजेंसी वार्ड में बुला लिया गया। चारों यात्रियों के शव वहां रखवा दिए गए हैं। 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

नौशहरा पन्नूआं से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल लाते समय रास्ते में ट्रैफिक व्यवस्था के चलते तीन एम्बुलेंस गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। हादसा इतना जबरदस्त था कि चारों यात्रियों के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम भेज दी गई है। राहत कार्य जारी है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like