चंडीगढ़, 07 नवंबर 2026: मिडटर्म चुनाव में लगे झटके के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने सूजी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर को नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करने का ऐलान किया है। मिलर अब तक ट्रंप के करीबी सहयोगियों में शामिल रहे हैं। और प्रशासन की सख्त इमिग्रिशन पॉलिसी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते हैं। मिलर अब सूजी वाइल्स की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। ट्रंप ने कहा कि वाइल्स ने शानदार काम किया है। और अब उन्हें राजनीतिक ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
ट्रंप ने यह बदलाव ऐसे समय में किया है जब मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को कांग्रेस में बहुमत गंवाना पड़ा है। सूजी वाइल्स ट्रंप की सबसे लंबे समय तक साथ रहने वाली सलाहकारों में से एक रही हैं। वह व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ भी थीं।
ट्रंप ने शुक्रवार को इस फेरबदल का ऐलान करते हुए कहा स्टीफन मिलर नए चीफ ऑफ स्टाफ होंगे। और सूजी राजनीतिक ऑपरेशन में जाएंगी। मैं बदलाव करना चाहता था। सूजी ने शानदार काम किया है। स्टीफन भी बेहतरीन रहे हैं। और हमें कुछ कदम उठाने होंगे। मुझे भरोसा है कि वह अच्छा काम करेंगे।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया