ठाणे, 07 नवंबर 2026: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के ठाकुर्ली इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने एक 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। ये नक्सली झारखंड के जंगलों का रहने वाला है। और सूत्रों के मुताबिक बीते 10 दिनों से ठाकुर्ली में रह रहा था।
झारखंड सरकार ने रखा था इनाम संजय सरोज यादव उर्फ संजय गोदराय उर्फ बुधराम के रूप में हुई है। इसकी उम्र 45 साल है। इस नक्सल पर 10 लाख रुपये का इनाम झारखंड सरकार ने रखा था। आरोपी को आज एटीएस कोर्ट में पेश करेगी।
यह नक्सली महाराष्ट्र में क्या कर रहा था और क्यों आया था इसकी जांच की जा रही है।
इससे पहले यूपी के वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ था। इनामी नक्सली की पहचान बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह के रूप में हुई थी। और वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कमांडर था। उसे 8 साल पहले एनआईए ने टेरर फंडिंग केस में वांटेड घोषित किया था।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया