अयोध्या, 07 नवंबर 2026: आज छोटी दीपावली है। इस मौके पर होने वाले दीपोत्सव के लिए अयोध्या धाम को सजाया जा चुका है। सरयू नदी के सभी 56 घाटों पर दीपों की सजावट है। अयोध्या रोशनी से जगमगा उठी है। यहां 3D स्क्रीन पर रामायण के प्रमुख दृश्यों को जीवंत किया गया है। आज के दीपोत्सव में शामिल होने देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अयोध्या पहुंच रहे हैं। तो यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में रहेंगे।
रामनगरी में इस बार दीपोत्सव पर नया रिकॉर्ड भी बनने जा रहा है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे। सरयू तट पर 2100 बटुक महाआरती करेंगे। 2100 ड्रोन की मदद से रामायण का स्पेशल शो भी होगा। आकर्षक रोशनी और रामायण के प्रसंगों से सजी प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या 10वें दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए तैयार है।
दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से अयोध्या को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही पुलिस सीआरपीएफ पीएसी बम स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीम को भी मुस्तैद रखा गया है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया