चंडीगढ़, 07 नवंबर 2026: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतांत्रिक ढांचे संस्थाओं और सामाजिक ताने-बाने को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अब लोगों को इस नुकसान का एहसास होने लगा है। और वे मौजूदा हालात को लेकर बेचैन हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार बदलने के बाद देश में सुशासन की वापसी होगी। लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं को फिर से मजबूत करने में समय और राजनीतिक दलों के सामूहिक प्रयास की जरूरत पड़ेगी। विपक्षी एकजुटता को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर काम कर रही है। और उसकी संभावनाएं दिन-ब-दिन बेहतर हो रही हैं।
सोनिया गांधी ने यह बातें अंग्रेजी अखबार द हिंदू को दिए इंटरव्यू में कहीं। उनका यह इंटरव्यू उनकी आने वाली पुस्तक Belonging: A Journey of Love के प्रकाशन से पहले सामने आया है। पुस्तक 10 नवंबर को हार्परकॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित होगी। इसमें उन्होंने अपने निजी जीवन भारत से जुड़ाव राजनीतिक सफर कांग्रेस और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विचार रखे हैं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया