चंडीगढ़, 07 नवंबर 2026: तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि कल रात उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद कोलकाता में उनके घर पर हमला किया गया।
रात करीब 2 बजे बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के सामने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान किसी को चोर कहा गया। डायमंड हार्बर के सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडों ने उनके समर्थकों को जमीन पर गिरा दिया। और ईंट-पत्थरों से उनकी पिटाई की।
अभिषेक बनर्जी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में कुछ लोगों को उनके बैनर और पोस्टर फाड़ते हुए भी देखा गया। एक्स पर टीएमसी सांसद ने लिखा लगातार दो दिनों की रेकी के बाद आज रात 2 बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया। फुटेज देखिए और खुद ही समझ जाइए। अगर एक चुने हुए सांसद के साथ ऐसा हो सकता है तो सोचिए पश्चिम बंगाल में आम आदमी का क्या हाल होगा।
उन्होंने आगे लिखा पिछले छह महीनों में मुझ पर जानलेवा हमले की यह सातवीं कोशिश है। फिर भी न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही न्यायपालिका ने कोई दखल दिया। पूरे राज्य में गुंडे बेखौफ होकर उपद्रव मचा रहे हैं क्योंकि न्यायपालिका लगातार आंखें मूंदे बैठी है। धन्यवाद माननीय न्यायाधीशों मूक दर्शक बने रहने के लिए।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया