लखनऊ, 06 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में चयनित 4543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनसे तीन सवाल पूछे।
सीएम योगी ने अभ्यर्थियों से पूछा क्या आपमें से किसी भी व्यक्ति को नौकरी के लिए सिफारिश करने की नौबत आई थी। क्या किसी भी तरह का लेन-देन आपके स्तर पर किया गया हो या आपको किसी ने ऑफर किया हो। क्या धौंस देकर नियुक्ति पत्र लेने की कोशिश तो नहीं की।
इस पर सीएम योगी ने कहा कि तीसरी बात तो मैं खुद भी नहीं मानता। उन्होंने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज धनतेरस के अवसर पर आप सबको नियुक्ति पत्र मिल रहा है। इसके लिए आप सबको बधाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौजवानों को नौकरी देने का सिलसिला बिना रुके बिना डिगे बिना झुके लगातार चलता रहेगा। ये अनवरत चलता रहेगा। कुछ नियुक्ति पत्र हम रोकेंगे जब तीसरी बार सरकार बनेगी वो तब दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश के युवाओं को बिना सिफारिश बिना पक्षपात और बिना रिश्वत के नौकरी मिल रही है। अब युवाओं की मेहनत को सम्मानित किया जा रहा है। अब हम लोग 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का भी नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। अभी तक हम एक लाख से ज्यादा नौजवानों को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुके हैं और ये आगे भी जारी रहेगा।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया