1
चंडीगढ़, 06 नवंबर 2026: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को झटका लगा है। टीम के ओपनर डेवोन कॉन्वे सिर की चोट यानी कन्कशन के कारण बाकी बचे चारों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
मंगलवार को पहले वनडे से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें ऑकलैंड के मेडिकल सेंटर के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया था।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को कॉन्वे के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है।
ये नहीं देखें: आईपीएल ट्रेडिंग विंडो में सीएसके और एसआरएच के बीच बड़ी डील, खलील-एलिस को SRH में भेजा