नागौर में बारूद गोदाम में धमाका, दो भाइयों की मौत

by Manu
गैस सिलेंडर

नागौर, 05 नवंबर 2026: राजस्थान के नागौर में बारूद के गोदाम में गुरुवार सुबह ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। धमाके के कारण भाइयों की बॉडी के कई टुकड़े हो गए।

घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद गोदाम के बाहर जमा लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें गोदाम के बाहर से हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार जिस गोदाम में धमाका हुआ है वहां अवैध तरीके से पोटेशियम नाइट्रेट मिलाकर बारूद बनाया जाता था। हालांकि धमाका कैसे हुआ अभी यह पता नहीं चल पाया है।

हादसा नागौर के बड़ली इलाके में सुबह 9:40 बजे हुआ। जान गंवाने वालों में 28 साल के मोहम्मद आमिर सौरगर और 32 साल के उनके चचेरे भाई मुजिद सौरगर हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोदाम मालिक का नाम अमीन है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like