विराट कोहली ने मनाया 38वां जन्मदिन, वनडे में कई रिकॉर्ड उनके नाम

by Manu
Virat Kohli

चंडीगढ़, 05 नवंबर 2026: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। कोहली 50 ओवर के प्रारूप में शतकों का अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट प्रारूप को भी अलविदा कहा और वह अब बस वनडे में भी भारतीय जर्सी में नजर आते हैं।

कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 15000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। कोहली ने इसी साल ये मुकाम हासिल किया था। कोहली ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने 303 पारियों में वनडे में 15000 रन पूरे किए थे।

कोहली के नाम वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने इस प्रारूप में अब तक 317 मैचों में 15000 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 55 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में वनडे में 49 शतक लगाए थे। कोहली दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 50 से ज्यादा शतक लगाए हैं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like