चंडीगढ़, 05 नवंबर 2026: ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों विस्फोटकों और नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल दो अत्याधुनिक उजी गन दो हैंड ग्रेनेड 34 किलो हेरोइन और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई के दौरान तीन फायरिंग की घटनाओं को भी सुलझाया गया है।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर उन्हें अवैध हथियार मुहैया करवाने में मदद कर रहे थे।
इसके बाद इन हथियारों को आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
इस मामले में थाना घरिंडा थाना ब्यास थाना मेहता थाना लोपोके और थाना छेहरटा में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है ताकि विदेश में बैठे संचालकों और स्थानीय स्तर पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियारों और नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया