चंडीगढ़, 05 नवंबर 2026: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है। उनकी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को हाई कोर्ट के पास भेज दिया है। अब हाई कोर्ट से 16 नवंबर तक सुनवाई का अनुरोध किया। आजम खान ने ईडी की तरफ से अपनी गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती दी थी।
आजम खान के लिए पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वह 80 वर्ष के हैं। उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। सिब्बल ने बताया कि जेल से बाहर आते ही ईडी ने 2019 के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई का मकसद उन्हें अगले चुनाव से बाहर रखना है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि वह पहले हाई कोर्ट में अपनी बात रखें। उनकी याचिका को हाई कोर्ट ट्रांसफर किया जा रहा है और हाई कोर्ट से जल्द से जल्द सुनवाई का अनुरोध किया जा रहा है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया