रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ओटीटी पर 12 नवंबर से होगी रिलीज

by Manu
जेलर 2

चंडीगढ़, 05 नवंबर 2026: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनकी फिल्म जेलर 2 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। प्राइम वीडियो ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा 12 नवंबर से स्ट्रीम होगी। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म का प्रीमियर भारत के अलावा दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा। फिल्म बड़े पर्दे पर दुनियाभर में 800 से ज्यादा करोड़ की कमाई कर चुकी है।

प्राइम वीडियो ने 5 नवंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जेलर 2 की ओटीटी रिलीज की जानकारी साझा की। प्लेटफॉर्म ने पोस्ट के साथ लिखा टाइगर मुथुवेल पांडियन वापस आ गए हैं। रीलोडेड। फिल्म 12 नवंबर से तमिल तेलुगु हिंदी मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध होगी। इस तरह अलग-अलग भाषाओं के दर्शक अपने पसंदीदा सुपरस्टार को एक बार फिर एक्शन अवतार में देख सकेंगे। फिल्म की पहली कड़ी जेलर भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी जिससे दर्शक मुथुवेल पांडियन की कहानी के दोनों हिस्सों का आनंद ले पाएंगे।

जेलर 2 की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं को आगे बढ़ाती है। इसमें रिटायर हो चुके जेलर मुथुवेल पांडियन को एक बार फिर अपनी पुरानी दुनिया में लौटना पड़ता है। इस बार एक ताकतवर आपराधिक सिंडिकेट उसके परिवार और करीबियों के लिए खतरा बन जाता है। ऐसे में वह अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपराधियों से भिड़ता है। पुराने दुश्मनों की वापसी और नए गठबंधनों के बीच मुथुवेल पांडियन किस तरह हालात का सामना करता है यही फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है। सीक्वल में एक्शन के साथ भावनात्मक पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like