चंडीगढ़, 05 नवंबर 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल में टीम ने साउथ कोरिया को 8-1 से हराया। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह सुखजीत सिंह अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया।
भारत अब 6 नवंबर को फाइनल में जापान से खेलेगा। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। कोरिया और मलेशिया ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ेंगे।
मैच के चौथे मिनट में दिलप्रीत सिंह ने बाएं तरफ से शानदार मूव बनाया। उन्होंने गेंद शिलानंद लाकड़ा को दी जिन्होंने गोल करके भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
कोरिया ने नौवें मिनट में हान सांगजुन के गोल से बराबरी कर ली। भारत ने तुरंत जवाब दिया। अगले ही मिनट उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने इस मौके पर तेज ड्रैग-फ्लिक लगाई। भारत 2-1 से आगे हो गया।
13वें मिनट में हरमनप्रीत के एक और ड्रैग-फ्लिक को कोरियाई गोलकीपर ने रोक लिया। गेंद गोल के सामने ही रह गई और शिलानंद ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 3-1 से आगे था।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया