AAP ने पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे चुनाव

by Manu
AAP

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई। सूची सीएम भगवंत मान ने जारी की। इसमें 40 उम्मीदवारों के नाम हैं।

सीएम भगवंत मान का नाम पहली सूची में शामिल है। मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा तथा वित्तमंत्री हरपाल चीमा का नाम पहली लिस्ट में शामिल नहीं है।

सूची में शामिल अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में बटाला से शैरी कलसी अजनाला से कुलदीप धालीवाल तरनतारन से हरमीत सिंह संधू अमृतसर साउथ से डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर खेमकरण से सरवण सिंह धुन नकोदर से इंदरजीत कौर मान करतारपुर से बलकार सिंह दसूहा से करमबीर सिंह घुमन और उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल शामिल हैं।

होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा चब्बेवाल से इंशाक कुमार चब्बेवाल गढ़शंकर से जयकिशन सिंह रोड़ी बलाचौर से संतोष कटारिया रूपनगर से दिनेश चड्ढा मोहाली से कुलवंत सिंह तथा फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय चुनाव मैदान में उतरेंगे।

अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी समराला से जगतार सिंह दयालपुरा लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला आत्मनगर से कुलवंत सिंह संधू लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा लुधियाना नॉर्थ से चौधरी मदन लाल बग्गा पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा धर्मकोट से दविंदर जीत सिंह लाड़ी जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवाना मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़ कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवा जैतो से अमोलक सिंह तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली भदौड़ से लाभ सिंह उगोके महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

You may also like