उद्धव ठाकरे ने कहा- भगवा दिल्ली के तख्त पर भी लहराएंगे, शिंदे ने किया पलटवार

by Manu
उद्धव ठाकरे

मुंबई, 20 अक्टूबर 2026: दशहरे के मौके पर शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि सब जगह भगवा माहौल है। ये भगवा हमें सिर्फ महाराष्ट्र के विधान भवन में नहीं बल्कि दिल्ली के तख्त पर भी लहराना है। एक तरफ उद्धव ठाकरे विजयादशमी और दशहरे के मौके पर फायर मोड में नजर आए। तो वहीं दूसरी तरफ शिंदे ने भी अपने संबोधन में उद्धव पर जमकर निशाना और सूखे और अन्य बातों को लेकर सफाई पेश की।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में सूखे के हालात हैं। आने वाला सूखा बहुत भयावह होने वाला है। और ये डबल इंजन की सरकार यहां पर बैठी है। सिर्फ घोषणा कर रही है। पिछले साल मूसलाधार बारिश हुई थी। किसानों का भारी नुकसान हुआ था। सब कुछ बह गया था। तब इस मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी इतिहास का सबसे बड़ा पैकेज दिया जाएगा। तीस या बत्तीस हजार करोड़ का। कितने लोगों को पैसे दिए। पीक बीमा कितने लोगों को मिला। पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। क्या होगा पांच हजार रुपये में। क्या मजाक किया जा रहा है किसानों का।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि टाइगर श्रॉफ पर कल-परसों हमला हुआ। शिंदे तुरंत गए वहां पर चमकने के लिए। ये तो गनीमत रही कि एक बच्चे को गोली लगी। और वो बच गया। किस तरह से आप सरकार चला रहे हो। गुस्सा इसी बात का आता है कि पुलिस हो या बाकी सभी संस्थाएं इन्हें सिर्फ नौकर बनाकर रखा है। किसलिए आपकी नाकाबंदी रहती है। नवरात्रि शुरू है। क्या इन पुलिसवालों को हथियार लेकर आने वाले ये गुंडे दिखे नहीं। कैसे हथियार लेकर ये लोग मुंबई आए। पकड़े आपने जरूर। लेकिन अगर कोई मर गया होता तो किस मुंह से आप कुछ कहते।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब आप आरोपियों को पकड़ने का डंका बजा रहे हैं। लेकिन वो हथियार लेकर मुंबई में घुसे कैसे। लेकिन किसी को कोई शर्म नहीं है। इसी महीने के पहले हफ्ते में हमारी महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट में एक दावा किया है। कहा है कि महाराष्ट्र अब शहरी नक्सलियों का केंद्र बना है। महाराष्ट्र के इस शहर में शहरी नक्सलवाद है। ये जो गुंडे आए थे ये आपके यूपी वगैरह वहां से आए थे। जाते वक्त आपने पकड़े। लेकिन जब आ रहे थे तब आप पकड़ पाए। और ऊपर से वो विश्नोई हमेशा का ढोकला और फाफड़ा खा रहा है साबरमती जेल में। और उनके गुंडे कह रहे हैं कि हमारे पास सत्तर हजार शूटर हैं। फडणवीस जी अगर आपमें जरा भी हिम्मत होगी तो जाओ साबरमती में। और आपका जो बाप बैठा है उनके सामने इस विश्नोई को आप खींचकर लाएं। और फिर हमारे सामने बातें कहें। लेकिन किसी का खून खौल नहीं रहा। किसी को कुछ लगता नहीं। मेरे महाराष्ट्र को आप शहरी नक्सलवाद कहते हैं।

ये भी देखे: उद्धव ठाकरे का केंद्र सरकार पर हमला- ‘लोकतंत्र की हत्या हो रही, वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई’

You may also like