चंडीगढ़, 17 अक्टूबर 2026: बंगाल के कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार को भगदड़ मच गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई। और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। बताया जा रहा है कि कुचलने से लोगों की मौत हो गई। हालांकि हादसे कैसे हुआ इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई।
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बंगाल के सभी अपने कार्यक्रम रद कर दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता में मची भगदड़ अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस हादसे में जान गं वाने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
ये भी देखे: BREAKING: कोलकाता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर