नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- विदेशी टूलकिट गैंग का मोहरा

by Manu
नितिन नवीन

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पटना में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट गैंग का मोहरा बताया। नवीन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के विकास की छवि को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि विपक्ष खासकर कांग्रेस चुनाव में हारने के बाद चुनावी संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के जनादेश का अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष खासकर कांग्रेस अपनी हार के लिए चुनावी संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराकर जनता के जनादेश का अपमान कर रहा है। राहुल गांधी विदेशी टूलकिट गैंग के मोहरे की तरह काम कर रहे हैं। और भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विपक्षी नेताओं छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। ये संगठन मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का आरोप लगा रहे हैं। इस पर नितिन नवीन ने सवाल किया कि बिहार में चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने और 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद कितने विपक्षी नेताओं ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी देखें: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, बिहार में सेवा संकल्प अभियान शुरू, जलाए जाएंगे 21 लाख दीए

You may also like