कोलकाता, 17 अक्टूबर 2026: कोलकाता में सप्तमी की शाम को भीड़ के चलते चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है। इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। यह भगदड़ तब मची जब श्रद्धालु दुर्गा पूजा मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।
घटना से प्रभावित लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पूजा आयोजकों ने स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए तुरंत एक्शन लिया। और जरूरी कदम उठाए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों की संख्या और इमारत गिरने की वजह का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए। कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था। मैंने अपने आस-पास यही सब होते देखा। जब लोग बेहोश हुए तो उन्हें बाइक पर ले जाया गया। यह सब हुआ और वहां भारी भीड़ भी थी।
ये भी देखे: BREAKING: नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़, अब तक 8 लोगों की मौत