अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर लोग बोले- क्यों देश को खराब कर रहे? आशुतोष रांका और सौरव दास तिहाड़ भेजे गए

by Manu
cockroach

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय भीड़ उन पर चिल्लाने लगी। एक पैसेंजर ने कहा क्यों देश को खराब कर रहा भाई। इस पर दीपके ने बस थम्स अप का इशारा किया और चुपचाप चले गए।

उधर सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। इन्हें मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।

सीजेपी की लीगल टीम प्रमुख रत्ना सिंह के मुताबिक इन पर बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं।

ये भी देखे: दिल्ली में कल भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

You may also like