अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट ने छोड़ा, मजिस्ट्रेट ने इस शर्त पर दी रिहाई

by Manu
cjp leaders

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों टॉप लीडर्स अभिजीत दीपके सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट ने रिहा कर दिया। तीनों को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कैंट थाने में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। जहां से तीनों को रिहा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक ये रिहाई शर्तों के साथ हुई है।

पुलिस कानून की प्रक्रिया के मुताबिक किसी को भी 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकती। हिरासत में लेने के बाद उसको अदालत में पेश करना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में रखे गए अभिजीत सौरव और आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। सीजेपी के तीनों नेताओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा और 170 संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए गिरफ्तारी के तहत आरोप लगाए गए। पेशी के बाद 50 हजार के बॉन्ड भरवाए गए। एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्तों पर रिहा किया गया।

तीनों नेता शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने तीनों को एयरपोर्ट से ही हिरासत में लिया था। तीनों नेताओं को पुलिस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया। आज इन तीनों को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने तीनों को शर्तों के साथ रिहा कर दिया।

ये भी देखे: दिल्ली में कल भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

You may also like