5
नागोया, 26 सितंबर 2026: भारत को एशियन गेम्स के पुरुष मैराथन इवेंट में 44 साल बाद मेडल मिला है। सावन बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर दिलाया। इस इवेंट में 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में भारत को ब्रॉन्ज मिला था।
सावन बरवाल के सिल्वर से भारत के मेडल की संख्या 24 पहुंच गई है। इसमें 2 गोल्ड 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है।
एशियाड में आज भारत कबड्डी के दो गोल्ड मेडल जीत सकता है। भारत की महिला और पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला ईरान से होगा। महिला टीम का मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। पुरुष टीम का मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।
ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड, एयर पिस्टल मिक्स्ड में कमलजीत-सुरुची का कमाल